कोसी में कूदी महिला का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम नदी की तेज धारा में लगभग दो किलोमीटर के दायरे तक सघन सर्च ऑपरेशन किया

पसराहा. थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरवास-कपसिया पीपा पुल से कोसी नदी में छलांग लगाने वाली महिला सविता देवी की तलाश दूसरे दिन भी जारी रहा. लेकिन, नदी में लापता महिला नहीं मिला. शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम नदी की तेज धारा में लगभग दो किलोमीटर के दायरे तक सघन सर्च ऑपरेशन किया, लेकिन शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति पर नजर रखने के लिए थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे. मालूम हो कि गुरुवार को बड़ी पैकांत निवासी सिंटू कुमार की पत्नी सविता देवी का मोबाइल पर विवाद हो गया था. इस कहासुनी के बाद महिला ने पीपा पुल पर चप्पल, वोटर कार्ड और पैन कार्ड छोड़कर नदी में छलांग लगा दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >