बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया. पीरनगरा पंचायत सरकार भवन स्थित सभागार में ग्राम सभा की मुखिया मंजू देवी ने दीप प्रज्ज्वलित व फीता काट कर शुभारंभ करवायी. वहीं सभा में मुख्य रूप से जनगणना 2027 के लिए स्वगणना, महिला सशक्तिकरण, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स, सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण तथा स्वयं के राजस्व श्रोत में वृद्धि जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी योजनाओं के चयन और “सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव ” के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई. वहीं ग्राम सभा में शिरकत कर रहे ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आ रहे थे इससे जनप्रतिनिधि भी काफी खुश होकर बताया कि लोकतंत्र की जड़ें ग्राम सभाओं में ही सुरक्षित अगर ग्रामीणों की भागीदारी हर विकास कार्यों में हो तो गांव सशक्त और समृद्ध बनाना तय है. मौके पर शिक्षक नेता ब्रजेश कुमार, सरपंच गजेन्द्र राम, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राहुल कुमार, ब्रजकिशोर यादव, टुनटुन यादव, भैरव मंडल, वार्ड सचिव ब्रजेश कुमार, संगम कुमार, सुभाष यादव, सुनील यादव, अभिमन्यु कुमार, एएनएम आशा, स्वच्छागाही, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका, सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे.
ग्राम सभा का आयोजन, सशक्त पंचायत समृद्ध गांव पर हुई चर्चा
ग्राम सभा की मुखिया मंजू देवी ने दीप प्रज्ज्वलित व फीता काट कर शुभारंभ करवायी
