धुतौली पंचायत के उप मुखिया पर लगा अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज

धुतौली पंचायत के उप मुखिया पर लगा अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज

चौथम. प्रखंड अंतर्गत धुतौली पंचायत के उप मुखिया विनय कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. इसको लेकर शुक्रवार को धुतौली पंचायत भवन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर बैठक हुई, जिसमें मुखिया डॉ पार्वती कुमारी, पंचायत सचिव विजय कुमार, उप मुखिया विनय कुमार एवं एक वार्ड सदस्य मिथलेश कुमार ही पहुंचे. इसके अलावा अन्य कोई भी वार्ड सदस्य नहीं पहुंचे. इसके बाद पंचायत सचिव ने उप मुखिया पर लगे अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया. जिसके बाद उप मुखिया विनय कुमार की कुर्सी बरकरार रह गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >