महत्वपूर्ण कार्यों को करने के बावजूद आज भी नीतीश कुमार बिहार की जरूरत: अुनराधा कुमारी

संकल्प और भरोसेमंद नेता को विधानसभा चुनाव में एनडीए को जनादेश दिया है.

प्रदेश अध्यक्ष ने अनुराधा कुमारी कुशवाहा को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान खगड़िया. सदर प्रखंड के बछौता पंचायत स्थित रिसोर्ट में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता जदयू की नव मनोनीत जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की. जबकि मंच संचालन जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला जदयू के अध्यक्ष पद पर पार्टी की प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति की सदस्या अनुराधा कुमारी कुशवाहा का मनोनयन किया गया है. विधायक ने कहा कि उनका मनोनयन निस्संदेह संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक दूरदर्शी एवं प्रशंसनीय निर्णय है. उन्होंने अनुराधा कुमारी के नेतृत्व में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्त्ताओं से सदस्यता अभियान को अभी चालू रखते हुए और लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील किया. जदयू की नव मनोनीत जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार जैसे संकल्प और भरोसेमंद नेता को विधानसभा चुनाव में एनडीए को जनादेश दिया है. क्योंकि इतने सारे महत्वपूर्ण कार्यों को करने के बावजूद आज भी नीतीश कुमार बिहार की जरूरत हैं. लेकिन उनके द्वारा लिए गए हर निर्णय हम सबों के लिए मान्य होगा. उन्होंने पुरानी बातों को बिसार सबको साथ लेकर सांगठनिक सशक्तिकरण के लिए आगे बढ़ने की बात कही. कहा प्रदेश नेतृत्व ने जिस उम्मीद से जिला अध्यक्ष पद के लिए जिम्मेवारी सौंपे हैं, मैं उस उम्मीदों पर शत-प्रतिशत खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी. कहा कि प्रबुद्ध, संतुलित एवं संगठनिक नेतृत्व में जिला जदयू नवीन ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता एवं कार्यगत तीव्रता के साथ प्रगतिपथ पर अग्रसर होगी. पूर्व जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल तथा निर्वर्त्तमान कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला के समर्पित, कर्मठ एवं परिणामोन्मुख कार्यकाल को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठनात्मक आधार अभूतपूर्व रूप से सुदृढ़ हुआ तथा अनेक ऐतिहासिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हुआ. धन्यवाद ज्ञापन संबोधन में जदयू नेता अरूण कुमार यादव ने किया. समारोह को राज्य महिला आयोग की सदस्या साधना देवी सदा, लोजपा रामविलास पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, नूतन सिंह पटेल, युवा जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, पंकज कुमार पटेल, उमेश सिंह पटेल, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य नीलम वर्मा, अजय मंडल, चन्दन कश्यप, केदार प्रसाद सिंह,अनिल जयसवाल, सुबोध यादव,रामविलास महतो, लोहा सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, कमल कुमार पटेल,श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नन्दलाल मंडल, चन्दन कुमारी, निर्मला कुमारी, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, बेलदौर अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह,अलौली प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ सहेन्द्र सिंह, गोगरी नगर अध्यक्ष इम्तियाज खान, युवा नेता गणेश पटेल,डॉ रवि कुमार,सोनू अग्रवाल,अमरेंद्र कुमार सिंह, गुरूदेव सिंह, कैलाश वर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चन्देश्वरी राम, कला संस्कृति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सतीश आनंद, तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन, पार्वती देवी,पूनम जयसवाल, प्रवीण कुमार पटेल, युवा जदयू के मुंगेर प्रमंडल प्रभारी पंकज कुमार सिंह,अनुज शर्मा, पंकज चौधरी,लोजपा महिला जिला अध्यक्ष श्वेता शबनम,रौशन कुमार,कमल किशोर पटेल, जयजयराम कुमार, नवनीत, प्रशांत पटेल, आदित्य पटेल, अविनाश पटेल, राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा, प्रोफेसर अरविन्द सिंह, डॉ इन्दूभूषण कुशवाहा,मोइज उद्दीन, नासिर इकबाल, प्रह्लाद पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >