-घर से बदबू फैलने के बाद परिजनों को पता चला आत्महत्या की जानकारी अलौली. प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बीते बुधवार की शाम पुलिस ने शव बरामद किया. गुरुवार को शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. बताया जाता है कि बहादुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी सचिन कुमार की 26 वर्षीय पत्नी पार्वती कुमारी फांस लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के मायके वालों ने बताया कि बुधवार की शाम पार्वती के ससुराल द्वारा जानकारी दिया गया कि वे कमरे का गेट नहीं खोल रही है. देर शाम पार्वती के ससुराल पहुंचकर देखे तो पंखे से पार्वती का शव झुल रहा था. कमरे से बदबू दे रहा था. बताया कि घटना की जानकारी स्थानी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे उतारा. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि पति सचिन द्वारा दहेज में चार चक्का वाहन की मांग कर रहे थे. दहेज नहीं देने पर पार्वती के साथ मारपीट गाली गलौज किया जाता था. कई बार परिवारों के बीच सुलह भी किया गया. इसके बावजूद भी पति,सास,ससुर,देवर द्वारा दहेज में चार चक्का वाहन व रुपये की डिमांड कर रहे थे. बताया कि बीते 18 जून 2025 को पार्वती की सचिन से शादी हुआ था. कुछ दिनों तक पति-पत्नी में संबंध अच्छा रहा, उसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ते चला गया. इधर, बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया. फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.
नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
घर से बदबू फैलने के बाद परिजनों को पता चला आत्महत्या की जानकारी
