Khagaria: अगुवानी घाट पर बने स्टील ब्रिज की जल्द होगी मरम्मत, यातायात बहाली की तैयारी शुरू

दरअसल बुधवार को पुल निर्माण कंपनी द्वारा जिला प्रशासन के निर्देश पर स्टील ब्रिज को सुरक्षा कारणों से यातायात के लिए बंद कर दिया गया था. कंपनी के अनुसार पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते एहतियातन आवागमन रोकना पड़ा.

परबत्ता से पलटु झा की रिपोर्ट:

खगड़िया: अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा की उपधारा पर बने स्टील ब्रिज की मरम्मत जल्द कर यातायात बहाल किए जाने की संभावना है. इस संबंध में विधायक बाबूलाल शौर्य ने जानकारी देते हुए कहा कि आम लोगों की परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन और पुल निर्माण कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की गई है.

दरअसल बुधवार को पुल निर्माण कंपनी द्वारा जिला प्रशासन के निर्देश पर स्टील ब्रिज को सुरक्षा कारणों से यातायात के लिए बंद कर दिया गया था. कंपनी के अनुसार पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते एहतियातन आवागमन रोकना पड़ा.

बताया जा रहा है कि विक्रमशिला सेतु पर आवागमन प्रभावित होने के बाद अगुवानी-सुल्तानगंज मार्ग पर यात्रियों का दबाव काफी बढ़ गया था, जिससे यह स्टील ब्रिज लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण लाइफलाइन बन गया था. इसके बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विधायक बाबूलाल शौर्य ने कहा कि पुल बंद होने से आमजन की कठिनाइयाँ बढ़ी हैं. उन्होंने प्रोजेक्ट डायरेक्टर और जिला प्रशासन से बात कर मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर पुल को शीघ्र चालू करने का अनुरोध किया है.

इधर प्रशासन द्वारा अगुवानी घाट तक पहुंचने के लिए सुझाया गया वैकल्पिक मार्ग भी बारिश के कारण बाधित बताया जा रहा है. ऐसे में लोगों को कई किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है, जबकि मोटरसाइकिल चालकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

हालांकि मरम्मत कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे लोगों को फिर से इस मार्ग से आवागमन की सुविधा मिल सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >