Bihar Election 2025: 2025 में बनायेंगे इतिहास, एनडीए घटक दल के अध्यक्षों ने भरी हुंकार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे एनडीए दल के नेता जिला-जिला घूम के कार्यकर्ता सम्मलेन कर रहे है. आज इसके चौथे चरण की शुरुआत हो रही है.

Bihar Election 2025: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कार्यकर्ता सम्मेलन के चौथे चरण की शुरुआत शनिवार को खगड़िया से हुई. एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने खगड़िया के मथुरापुर मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कराने का संकल्प दिलाया और एकजुटता की ताकत का एहसास कराया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मथुरापुर मैदान में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब ही एनडीए की ताकत है. उन्होंने कहा कि तीन चरणों के दौरान प्रदेश के करीब आधे जिलों में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा चुका है. जिन-जिन जिलों में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुए हैं, वे सभी अभूतपूर्व सफलता हासिल कर चुके हैं. इन सम्मेलनों ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाया है और यह साफ कर दिया है कि घटक दलों के बीच की दीवारें अब गौण हो चुकी हैं.

सम्मेलन में मौजूद एनडीए कार्यकर्ता

सुशासन की बनेगी सरकार

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अलावा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से भाग लिया. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि एनडीए कार्यकर्ताओं की मेहनत से बिहार में फिर से सुशासन की सरकार बनेगी और बिहार के विकास की गति और तेज होगी. मोदी सरकार की नीतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हाल में हुए कई चुनावों से स्पष्ट है कि मोदी सरकार की नीतियां जनता की पहली पसंद हैं. उन्होंने कहा, “एनडीए का संकल्प बिहार में विकास और सुशासन रहा है और भविष्य में भी यही रहेगा. एनडीए गठबंधन के लोगों की प्राथमिकता बिहार के विकास की रही है.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नीतीश कुमार के काम की जितनी तारीफ की जाये, कम है

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विश्वास जताते हुए कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में न केवल एनडीए की जीत होगी बल्कि हम एक नया इतिहास बनाएंगे. एनडीए पूरी तरह एकजुट है, एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और विजयी होगी. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अंदर हुए विकास की चर्चा आज देश में हो रही है। एक तरफ जहां महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है, वहीं युवाओं को रोजगार देने की योजना सफल हो रही है. नीतीश कुमार ने जितना बिहार में काम किया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, वह कम है.

इसे भी पढ़ें: Congress: कृष्णा अल्लावरु के आसान नहीं बिहार की राह, सीट बंटवारे में लालू और तेजस्वी से तालमेल बैठाना होगी बड़ी चुनौती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >