14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

आपसी मतभेद और वैमनस्य भुला कर विवादों का राष्ट्रीय लोक अदालत में करें सुलह: जिला जज

– आपसी मतभेद और वैमनस्य भुला कर विवादों का राष्ट्रीय लोक अदालत में करें सुलह: जिला जज खगड़िया. आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जाएगा. राष्ट्रीय लोक अदालत सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में लगेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार द्वारा बताया गया कि आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर सभी विभागों के पदाधिकारी, बैंक के शाखा प्रबंधक एवं न्यायिक पदाधिकारी की लगातार बैठकें आयोजित की जा रही है. शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्षता में न्याय मंडल अंतर्गत कार्यरत सभी न्यायिक पदाधिकारी की बैठक हुयी. जिसमें उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों से जानकारी ली गई कि उनके न्यायालय में सुलह योग्य कितने वादों को चिन्हित किया गया है. कितने वादों में अब तक पक्षकारों को नोटिस निर्गत किया जा चुका है. उन्हें निर्देशित किया गया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैसे वादों को चिन्हित करें. साथ ही वैसे चिन्हित वादों के पक्षकारों को यथाशीघ्र राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए नोटिस निर्गत करें. इसके अतिरिक्त न्यायिक पदाधिकारी से कहा गया कि प्रतिदिन न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने वाले वादों में से भी वैसे वादों को चिन्हित करें. जिसमें सुलह की संभावना हो तथा उपस्थित पक्षकार को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वाद का निष्पादन कराने के लिए प्रेरित करें. आपसी मतभेद और वैमनस्य भुला कर अपने विवादों का प्रेम और सौहार्द से आगामी लोक अदालत में सुलह के आधार पर त्वरित निपटारा कराने की अपील की गयी. ताकि कीमती समय और पैसे बचाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >