सांसद राजेश वर्मा को सौंपा मांग पत्र, सलारपुर के विकास कार्यों पर दिया जोर

जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव ने सांसद राजेश वर्मा से मिलकर सलारपुर क्षेत्र के विकास की मांगें रखीं. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के उन्नयन और राजकीय विद्यालय परिसर में कला मंच बनाने का आग्रह किया गया है.

खगड़िया : प्रखंड क्षेत्र के सलारपुर पहुंचे सांसद राजेश वर्मा से मिलकर जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव ने क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनसमस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा. इस दौरान स्थानीय विधायक बाबूलाल शौर्य भी मौजूद रहे.

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के उन्नयन की मांग

जिला परिषद सदस्य ने मांग पत्र के माध्यम से सलारपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को उत्क्रमित कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार आवश्यक है, ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख न करना पड़े.

विद्यालय परिसर में कला मंच बनाने का आग्रह

उन्होंने राजकीयकृत जगन्नाथ राम उच्च विद्यालय, सलारपुर परिसर में कला मंच (ओपन स्टेज) के निर्माण की भी मांग की. उनका कहना था कि इससे क्षेत्र के युवाओं को सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा और उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा.

अन्य विकास कार्यों पर भी कराया ध्यान आकर्षित

मांग पत्र के माध्यम से क्षेत्र की अन्य स्थानीय समस्याओं एवं विकास कार्यों की ओर भी सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया गया. जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव ने उम्मीद जताई कि सांसद राजेश वर्मा इन मांगों पर सकारात्मक पहल करेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पलटू झा

पलटू झा प्रिंट माध्यम में 11 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. परबत्ता (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >