बंगाल निवासी चिकित्सक के निधन पर शोक

बंगाल निवासी चिकित्सक के निधन पर शोक

खगड़िया: पसराहा थाना क्षेत्र के बंदेहरा गांव में वर्षों से लोगों का इलाज कर रहे 90 वर्षीय बंगाली चिकित्सक डॉ एसपी प्रसाद पाल का निधन शनिवार की देर रात हो गयी. उनके निधन पर पंचायत के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी. लोगों ने बताया कि 90 वर्षीय कोलकाता ब्रेकपुर निवासी डॉ एसपी प्रसाद पाल 18 वर्ष की उम्र से बंदेहरा में लोगों का इलाज कर रहे थे. बंदेहरा ही नहीं आस पास के गांव में बंगाली डॉक्टर के नाम से प्रसिद्ध थे. उनके निधन पर ग्रामीण मायाराम पंडित, अरविंद भगत, पप्पू यादव,देवन यादव, हरिशेखर यादव, जयप्रकाश पंडित, शिक्षक अच्छेलाल शाह, अधिवक्ता संजीव कुमार गुप्ता, विपिन भगत, सुनील भगत, पंकज यादव, सच्चिदानंद यादव ने शोक व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >