मध्य विद्यालय परबत्ता में वेंटिलेटर तोड़कर मोटर की चोरी

चोरी हो जाने से पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित हुई है.

परबत्ता. नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय परबत्ता संकुल में बीते रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के एक कमरे का वेंटिलेटर तोड़कर अंदर रखे मोटर को चुरा लिया. सुबह विद्यालय खुलने पर जब शिक्षक व हेडमास्टर ने वेंटिलेटर टूटा देखा तो तब चोरी की घटना की जानकारी हुई. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने बताया कि मोटर विद्यालय की दैनिक आवश्यकताओं से जुड़ी हुई थी. इसके चोरी हो जाने से पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित हुई है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना अध्यक्ष, सचिव, पोषक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को दी गई है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि परबत्ता थाना में लिखित आवेदन दी गई है. परबत्ता थाना प्रभारी सुमंत चौधरी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जल्द ही चोरों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >