हथियार का भय दिखाकर छेड़खानी करने की शिकायत

हथियार का भय दिखाकर छेड़खानी करने की शिकायत

बेलदौर. नपं बेलदौर निवासी एक महिला ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर हथियार का भय दिखाकर छेड़खानी करने की शिकायत की है. पीड़िता के मुताबिक बीते छह सितंबर की रात्रि बच्चे के साथ घर में सो थी. इसी दौरान गांव के ही अमित कुमार अवैध हथियार से लैस होकर घर में घुसकर छेड़खानी करने का प्रयास किया. शोर मचाने पर जब आसपास के लोग उक्त स्थल पहुंचे तो आरोपित युवक मेरी पुत्री को हथियार का भय दिखाकर धमकी देते फरार हो गया. वही भागने के क्रम में आरोपित युवक मेरे घर में रखें करीब 40 हजार नकदी व बाली छिनकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष परेद्र कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >