एक सप्ताह में पुलिस ने मोबाइल बरामद कर पीड़ित को सौंपा

थाना क्षेत्र के पिरनगरा गांव निवासी एक युवक की गुम हुई मोबाइल शिकायत के एक सप्ताह के अंदर बरामदगी कर पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता को सौंप दिया गया

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पिरनगरा गांव निवासी एक युवक की गुम हुई मोबाइल शिकायत के एक सप्ताह के अंदर बरामदगी कर पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता को सौंप दिया गया. इससे लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है तो वहीं पुलिस की इस पहल की चौक-चौराहे पर काफी चर्चा हो रही है. जानकारी के मुताबिक पीरनगरा गांव निवासी पीड़ित रामचंद्र साह के पुत्र विपिन कुमार ने बीते 28 जून को अपना मोबाइल खो जाने की लिखित शिकायत थानाध्यक्ष से की थी. लिखित आवेदन में पीड़ित युवक ने बताया था कि 26 जून को करीब 11 बजे दिन में पीरनगर चौक से हम अपने घर जा रहे थे. वहीं घर जाने के क्रम में रास्ते में मोबाइल खो गया. पीड़ित के शिकायत को गंभीरता से लेते पुलिस उसके मोबाइल की खोजबीन शुरू कर दी एवं शिकायत करने के एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने मोबाइल बरामद कर पीड़ित युवक को थाने पर बुलाकर उसे मोबाइल सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >