सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

कहा, ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास है पहली प्राथमिकता

कहा, ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास है पहली प्राथमिकता त्रिवेणीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुरलीगंज शाखा नहर से कुशहा पंचायत के मयुरवा गांव तक बनने वाली 700 मीटर लंबी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक सोनम रानी ने किया. यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित की जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. सड़क का शिलान्यास होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया. लोगों ने विधायक का आभार प्रकट किया. इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र साह की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विधायक सोनम रानी सहित अन्य अतिथियों को बुके एवं चादर भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सोनम रानी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास है. उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है. विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी. क्षेत्र के हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचेगी. कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार अरविंद, कमाल खान, सिकेंद्र सरदार, बीरेंद्र साह, शैलेन्द्र यादव, कपिलेश्वर यादव, मनीष चौखानी, जहांगीर खा, विष्णु अग्रवाल, बोधि यादव, सुशील यादव, गणेश कुमार, राजेश कुमार, सुधीर मेहता, एनामुल हसन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >