परबत्ता. विधायक डॉ संजीव कुमार ने बुधवार को परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के बिठला ग्राम में सड़क शिलान्यास किया. विधायक ने बैसा मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क से सीमा बोर्ड तक जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया.वहीं बैसा चौरसिया टोला जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया. विधायक ने मड़ैया मच्छरहट्टा जाने वाली सड़क, इस्लामपुर में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. दरियापुर भेलवा मंडल टोला में सड़क का भी शिलान्यास किया. सभी सड़कों की स्थिति लंबे समय से जर्जर थी, जिससे आमजनों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. विधायक ने कहा कि आपके बीच परबत्ता का नेता नहीं, बल्कि परबत्ता का बेटा बनकर आता हूं. आप सभी मेरे अपने परिवार के सदस्य हैं. आपके सुख-दुःख में हर समय आपके साथ खड़ा हूं और रहूंगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
