नव-निर्मित विद्यालय भवन का विधायक ने किया उद्घाटन, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी ने की

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय मथुरापुर में नव-निर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने फीता काटकर किया. स्कूल परिसर में गुरुवार को मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह का उद्घाटन विधायक ने किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व मुखिया सह जदयू नेता अशोक सिंह, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री मौजूद थे. समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी ने की, जबकि संचालन शिक्षक अमर कुमार सुधांशु ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत दसवीं की छात्रा सिमरन कुमारी के स्वागत गीत से हुई. विधायक बबलू मंडल ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी. उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय में और भी आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रयास जारी रहेगा. उन्होंने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अध्ययन के साथ मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. मेहनत करने वाले कभी निराश नहीं होते. वे एक न एक दिन अपने मंजिल जरूर प्राप्त कर लेते हैं. स्वागत भाषण वरीय शिक्षक जैनेंद्र कुमार ने दिया. पूर्व मुखिया अशोक सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी बच्चों की प्रगति में बाधा नहीं बननी चाहिए. पंचायत स्तर पर मेरे द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाएगा. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अविनाश त्रिपाठी द्वारा किया गया. मौके पर जदयू नेता अविनाश पासवान, शिक्षा प्रेमी विष्णुदेव प्रसाद सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक शीतल प्रसाद सिंह, रूपम कुमारी, कुमारी पूनम, अविनाश कुमार त्रिपाठी, अमरजीत कुमार, अंजना कुमारी, प्रिया राज, सौम्या, रजनीश शर्मा, सुधांशु शेखर राजहंस, रितेश राज, आरती कुमारी, रंजित कुमार, शम्भू कुमार गुप्ता, जदयू के संतोष कुमार साह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >