खगड़िया. मोरकाही-अलौली सीमावर्ती क्षेत्र में खगड़िया-अलौली पथ पर बरियाही निवासी जीविका दीदी कंचन देवी को बदमाशों ने छिनतई के दौरान तलवार मारकर जख्मी कर दिया. पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने तलवार मारकर जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने जख्मी महिला की प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. बताया जाता है कि रूपये छिनतई में असफल बदमाश घटना का अंजाम दिया. बदमाशों ने महिला का सोने का मंगलसूत्र छिनकर फरार हो गये. छिनतई के दौरान अपराधियों का तलवार घटना स्थल पर गिर गया. घटना स्थल पर जख्मी के परिजनों ने धारदार तलवार बरामद किया. तलवार को परिजन सदर अस्पताल लेकर आया. इधर, जीविका दीदी जीवन से जूझ रही है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मोरकाही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है. जांच की जा रही है.
जीविका दीदी से छिनतई के दौरान बदमाशों ने तलवार से किया हमला, इलाजरत
पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने तलवार मारकर जख्मी कर दिया
