प्रभारी मंत्री ने की सीएम समग्र शहरी योजना की समीक्षा

प्रभारी मंत्री ने की सीएम समग्र शहरी योजना की समीक्षा

खगड़िया. सूचना व जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनाओं के तहत नगर परिषद, खगड़िया/ व गोगरी में पार्क, स्टेडियम, सड़क, नाला, सरोवर व अन्य विकास कार्य से संबंधित योजनाओं के चयन को लेकर बैठक की. बैठक में नगर पंचायत अलौली, मानसी, बेलदौर व परबत्ता में विकास कार्य से संबंधित योजनाओं का चयन किया गया. मौके पर खगड़िया विधायक छत्रपति यादव, बेलदौर विधायक पन्ना लाल पटेल, डीएम अमित कुमार पाण्डेय, भू-अर्जन पदाधिकारी तेज नारायण राय, अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >