ग्रेंडर मशीन की चपेट में आने अधेड़ घायल

प्राथमिक उपचार कर उसे छुट्टी दे दी गयी

बेलदौर. नपं के स्थानीय लालगोल गांव में ग्रेडर मशीन के चपेट में आने से एक अधेड़ घायल हो गया. घटना शनिवार की बताई जा रही है. आनन फानन पीड़ित परिजनों ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया. वही पीएचसी के चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर उसे छुट्टी दे दी. जानकारी के मुताबिक बेलदौर नगर पंचायत क्षेत्र के लाल गोल निवासी सरोवर शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र मनोज शर्मा बेलदौर बाजार में नंदलाल भगत के पुत्र के घर पर राजमिस्त्री का काम कर रहे थे. इसी दौरान पीड़ित शेटरिंग को लेकर ग्रेइंडर मशीन से बास काट रहे थे, बास काटने के दौरान ग्रेडर मशीन हाथ से छूट गया. जिसके कारण पीड़ित का दायां पैर जख्मी हो गया. इस संबंध में पीएचसी के चिकित्सक धनंजय कुमार ने बताया कि 45 वर्षीय पीड़ित का ग्रेडर मशीन चलाने के क्रम में दाया पैर के घुटना समीप गंभीर रूप से कट गया था. प्राथमिक उपचार कर उसे छुट्टी दे दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >