ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

मानसी. सहरसा-मानसी रेलखंड पर बदला धमहरा स्टेशन स्थित कोसी नदी पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बलकुंडा निवासी एतवारी सिंह के पुत्र प्रमोद सिंह के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन से गुजरने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मानसी पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >