मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं से कराया अवगत

मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं से कराया अवगत

खगड़िया. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर पार्टी के प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह ने बधाई दी है. शनिवार को प्रदेश सचिव सह संगठन प्रभारी मुख्यमंत्री से मिलने नई दिल्ली स्थित आवास पहुंचे. संगठन प्रभारी ने मुख्यमंत्री को बुके भेंट करते हुए लोकसभा चुनाव में मिली अपार सफलता पर बधाई दी. साथ ही उन्होंने खगड़िया जिले के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया. सुमित ने मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा. सुमित ने बताया कि मुख्यमंत्री को जिले की समस्याओं से अवगत कराया गया. खगड़िया में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की गयी. मुख्यमंत्री ने समस्याओं को ध्यान से सुना. साथ ही आश्वासन दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >