अगले तीन-चार दिनों में 30 डिग्री पार कर सकता है पारा

अगले तीन-चार दिनों में 30 डिग्री पार कर सकता है पारा

गोगरी. फरवरी का महीना अभी आधा ही बीता है, लेकिन मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. बुधवार, 18 फरवरी को अनुमंडल क्षेत्र का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के करीब रहा. दिनभर आसमान पूरी तरह साफ रहा, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास हुआ. हालांकि शाम ढलते ही तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना हो गया. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 21 फरवरी तक पारा 30 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच बना रहेगा. साफ आसमान और सामान्य हवा की रफ्तार के कारण फिलहाल बारिश या बादल की कोई संभावना नहीं है. तापमान में अंतर से दिनचर्या में बदलाव कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव दिखने लगा है. दोपहर में बाजारों और सड़कों पर हल्के कपड़ों में लोग नजर आ रहे हैं, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंडक अब भी बनी हुई है. मौसम के इस बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी दिन में धूप से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दे रहे हैं. रबी फसलों के लिए अनुकूल मौसम कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक विपुल कुमार मंडल ने बताया कि वर्तमान मौसम रबी फसलों के लिए अनुकूल बना हुआ है. उन्होंने कहा कि दिन में तापमान बढ़ने और रात में हल्की ठंडक रहने से गेहूं, चना और मसूर जैसी फसलों की वृद्धि अच्छी हो रही है. साफ मौसम रहने से रोगों का प्रकोप भी कम रहता है. उन्होंने किसानों को सलाह दी कि गेहूं की फसल में दाना बनने की अवस्था को ध्यान में रखते हुए सुबह समय पर सिंचाई करें ताकि नमी संतुलित बनी रहे. साथ ही खेतों की नियमित निगराना कर कीट व रोग नियंत्रण के उपाय अपनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >