मां काली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैठक

इस कार्यक्रम को भव्य से भव्य रूप देकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भक्ति मय माहौल बनाए जाने पर सहमति बनी

चौथम. प्रखंड अंतर्गत धुतौली पंचायत के भूतौली मालपा गांव में मां काली मंदिर में माता के प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों द्वारा एक सामूहिक बैठक शनिवार को की गई. बैठक में मुख्य रूप से प्रतिमा स्थापना को लेकर चर्चा करते हुए स्थापना के दौरान विधि व्यवस्था एवं कलश यात्रा निकले जाने को लेकर भी चर्चा की गई. बैठक में ग्रामीणों के उत्साहपूर्ण भागीदारी को लेकर इस प्रतिमा स्थापना में प्रत्येक घरों को जोड़ने एवं सभी लोगों के उपस्थित पर भी चर्चा की गई. बैठक में ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम कि भव्य बनाने एवं सफलता को लेकर अपने-अपने सलाह एवं सुझाव भी सार्वजनिक रूप से दिए गए. इस कार्यक्रम को भव्य से भव्य रूप देकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भक्ति मय माहौल बनाए जाने पर सहमति बनी. बैठक में डॉ दीपक कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रभाकर प्रसाद सिंह, सतीश प्रसाद, डॉ मनोज कुमार, सुमन चौरसिया, डॉ राम रिझन कुमार, जितेंद्र प्रसाद, प्रफुल्ल कुमार, निरंजन प्रसाद सिंह, विजयकांत ठाकुर, मिथिलेश प्रसाद, उप मुखिया विनय कुमार, राकेश कुमार, एसके बबलू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे. बैठक के दौरान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तिथि, पूजा-अर्चना की व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत, भंडारा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. ग्रामीणों ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >