मीडिया कर्मियों का एसडीओ ने मोबाइल छीनकर किया फोटो डिलीट

गोगरी एसडीओ ने बेलदौर के मीडिया कर्मियों का मोबाइल छीनकर फोटो डिलीट कर दिया

महेशखूंट. गोगरी एसडीओ ने बेलदौर के मीडिया कर्मियों का मोबाइल छीनकर फोटो डिलीट कर दिया. मीडिया कर्मियों के साथ एसडीओ द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने की शिकायत जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक करने का निर्णय लिया गया. मीडिया कर्मियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मामले की जांच करने की मांग की है. मीडिया कर्मियों ने निर्णय लिया है कि गोगरी एसडीओ के व्यवहार के खिलाफ पहले शिकायत फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा. बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर गोगरी एसडीओ द्वारा प्रखंड परिसर के आईटी भवन में स्थित आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया जा रहा था. एसडीओ के निरीक्षण की जानकारी मिलने पर मीडिया कर्मी राज कमल, नैयर एवं गुरुदेव द्वारा फोटो एवं वीडियो बनाया जा रहा था. इससे नाराज होकर एसडीओ ने मीडिया कर्मियों पर धौंस जमाते हुए बिना इजाजत फोटो खींचने पर फटकार लगायी. जेल भेजने की धमकी दी. मोबाइल छीनकर खींची गई फोटो एवं वीडियो को डिलीट कर दिया गया. सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से मीडिया कर्मियों को प्रताड़ित करते हुए बाहर निकाल दिया गया. घटना के बाद मीडिया कर्मियों की बैठक अमित कुमार के नेतृत्व में हुयी. जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एसडीओ के व्यवहार के विरोध में जिला प्रशासन, कमिश्नर, राज्य सरकार एवं मानवाधिकार आयोग से शिकायत करने का निर्णय लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >