सनातन हिंदू सम्मेलन, जय श्री राम के नारों से गूंजा मथुरापुर

सनातन हिंदू सम्मेलन, जय श्री राम के नारों से गूंजा मथुरापुर

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगेश्वर महादेव हाई स्कूल, मथुरापुर के मैदान में संघ के शताब्दी वर्ष के निमित सम्पूर्ण भारत में चल रहे सनातन हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों की सहभागिता देखने को मिली. कार्यक्रम के दौरान पूरा मैदान “जय श्री राम” के उद्घोष से गुंजायमान रहा. मुख्य राकेश कुमार, गौरी शंकर नित्यानंद विवेकानंद मिथिलेश आदि ने सनातन संस्कृति, राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला. उन्होंने युवाओं से धर्म, संस्कार और राष्ट्रहित के प्रति सजग रहने का आह्वान किया. सम्मेलन शांतिपूर्ण व अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >