अलौली के सहसी में विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया

विवाहिता ने 9 बजे रात तक पति से बाद में 11 बजे तक किस से की बात

-विवाहिता का मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी अलौली पुलिस – विवाहिता ने 9 बजे रात तक पति से बाद में 11 बजे तक किस से की बात खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के सहसी गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. गुरुवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के भाई चौथम थाना क्षेत्र के सरसवा गांव निवासी मो. रूस्तम, जमालपुर निवासी बहन तब्बसुम खातून ने बताया कि 30 वर्षीय रहमति खातून की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया. उन्होंने बताया कि उनके बहन रहमति खातून की शादी 2014 में सहसी गांव निवासी अब्दुल हसैन के हुई थी. शादी के बाद चार बच्चे हुये. पति अब्दुल हसैन रोजी रोटी के लिए सूरत में काम करते हैं. इधर, मृतका के पति अब्दुल हसैन ने बताया कि वह पत्नी के कहने पर सूरत से घर लौट गया. अहमदाबाद-सहरसा जाने वाली ट्रेन से खगड़िया बुधवार की रात 9 बजे पहुंचा. पत्नी रहमति खातून से रात 9 बजे तक फोन पर बात हुई थी. पत्नी ऑटो से घर आ जाने के लिए कही. लेकिन ऑटो नहीं मिला तो पूरी रात खगड़िया में बिताया. गुरुवार की सुबह घर सहसी पहुंचा. घर का दरवाजा लगा हुआ था. चिल्लाने पर पुत्र ने दरवाजा खोला. पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली. परिवार की महिलाओं ने शव को फंदे से उतार कर पुलिस को सूचना दी. इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के पति ने बताया कि रहमति खातून के मोबाइल से 11 बजे रात तक बात हुई है. जबकि वह 9 बजे रात में अंतिम बात किया था. फिर 11 बजे रात तक किस से बात हुई पता नहीं है. हालांकि पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया. इधर, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है. फिलहाल मृतका के परिजन के आवेदन का इंतजार किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >