पारिवारिक कलह को लेकर विवाहिता ने फंदे से लटक कर दे दी जान

पारिवारिक कलह को लेकर विवाहिता ने फंदे से लटक कर दे दी जान

प्रतिनिधि, मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव वार्ड संख्या सात चौंसठ टोला में शनिवार को विवाहिता ने पंखे से लटक कर जान दे दी है. बताया जाता है कि काजल कुमारी का पति से मोबाइल पर किसी बात को लेकर नोक झोंक हुआ. झगड़े के बाद पत्नी ने घर में लगे पंखे से लटक कर जान दे दी. घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सैदपुर गांव वार्ड संख्या 7 में काजल कुमारी की शादी दो वर्ष पहले सैदपुर निवासी सुशांत शर्मा से हुई थी. घटना की जानकारी मिलते ही सास बहियार से घर आयी. स्थानीय लोगों द्वारा दरवाजा किसी तरह खोलकर शव नीचे उतारा गया. घटना को लेकर परिवार बालों का रो रो कर बुरा हाल था. परिजनों ने घटना की जानकारी मृतका के पति को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >