निर्मित कलाकृतियों में घरेलू उपयोग की वस्तुएं बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान शिक्षक अविनाश कुमार ने किया

गोगरी. प्राथमिक विद्यालय जयंती औता में शनिवार को बैगलेस शनिवार के तहत मिट्टी से विभिन्न कलाकृतियां बनाने की प्रतियोगिता आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान शिक्षक अविनाश कुमार ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के उत्साहित छात्र-छात्राओं ने मिट्टी को विविध आकार प्रदान कर अपनी कल्पनाशक्ति, सृजनात्मकता एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. बच्चों के द्वारा निर्मित कलाकृतियों में घरेलू उपयोग की वस्तुएं, खिलौने मंदिर, गोलघर, देवी देवता की मूर्ति एवं अन्य रचनात्मक आकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही. विद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक चिंतन तथा आत्मविश्वास के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. साथ ही साथ बच्चे व अभिभावक में जिम्मेवारी का भी बोध होता है. बच्चे आनंद के साथ सीखते हैं. इस आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा शिक्षिका मधु कुमारी (विद्यार्थी) द्वारा तैयार की गई थी. विद्यालय के शिक्षक कुमारी मौसम, प्रवीण कुमार, राज कुमार, मोहित तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में सभी वर्गों के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया. प्रधान शिक्षक अविनाश कुमार (कन्हैया) ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BASANT YADAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >