एसएफसी गोदाम पहुंचे उपभोक्ताओं से प्रबंधक की हुई नोकझोंक

गोदाम प्रबंधक एवं नाराज उपभोक्ताओं के बीच घटिया चावल को लेकर करीब एक घंटे तक नोकझोंक चली

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र में एफसीआई गोदाम से डीलर को उपावंटित किए गए निम्न क्वालिटी के चावल गले की फांस बन गयी है. प्रतिदिन पीडीएस विक्रेताओं को उक्त राशन वितरण करने के दौरान उपभोक्ताओं से नोकझोंक हो रही है. गुरुवार को पचौत पंचायत के वार्ड सात के ग्रामीण मुन्नी देवी पूर्व वार्ड सदस्य सुनीता देवी, रामजी सदा, वीरन सदा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एफसीआई गोदाम के प्रबंधक अमिता नीरज से उक्त मामले की शिकायत कर नाराजगी जताई. इन्होंने बताई कि डीलर द्वारा उपलब्ध कराए गए घटिया चावल को मवेशी भी खाने से कतराते हैं तो हमलोग कैसे खाएंगे. गोदाम प्रबंधक एवं नाराज उपभोक्ताओं के बीच घटिया चावल को लेकर करीब एक घंटे तक नोकझोंक चली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >