स्मैक तस्करी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

विदित हो कि बीते दिनों पसराहा थाना चौक के समीप पुलिस ने एक कार से स्मैक की बड़ी खेप बरामद की थी.

पसराहा. थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महेशखूंट दियारा क्षेत्र से स्मैक, कोडीन सीरप तस्करी मामले के मुख्य फरार अभियुक्त विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जंगली टोला निवासी सिपाही यादव के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में की गयी. विदित हो कि बीते दिनों पसराहा थाना चौक के समीप पुलिस ने एक कार से स्मैक की बड़ी खेप बरामद की थी. जिसके संबंध में कांड संख्या 211/25 दर्ज किया गया था. इस मामले में विक्रम कुमार लगातार फरार चल रहा था. पूछताछ के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >