महेशखूंट का कुख्यात इनामी बदमाश को लहेरियासराय से किया गिरफ्तार, 25 मामले हैं दर्ज

जिसपर 25 हज़ार रूपये का इनाम घोषित किया गया था.

एसटीएफ ने महेशखूंट पुलिस के सहयोग से मिली सफलता निशांत की गिरफ्तारी से महेशखूंट के लोगों ने ली राहत की सांस खगड़िया. महेशखूंट थाना क्षेत्र का कुख्यात इनामी बदमाश को दरभंगा के लहेरिया सहराय से गिरफ्तार किया गया. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि महेशखूंट थाना क्षेत्र के पतला निवासी कुख्यात इनामी बदमाश सूर्यप्रताप सिंह उर्फ निशांत सिंह को दरभंगा जिला के लहरियासराय स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस व एसटीएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुयी है. कुख्यात निशांत सिंह महेशखूंट थाना कांड संख्या 138/25 में फरार चल रहा था. जिसपर 25 हज़ार रूपये का इनाम घोषित किया गया था. बताया थाना क्षेत्र के पतला गांव निवासी स्व. विनय सिंह के पुत्र सूर्यप्रताप सिंह उर्फ निशांत सिंह को दरभंगा जिला के लहरिया सराय स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. इसके विरुद्ध महेशखूंट थाना में हत्या का प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं. अब तक कुख्यात अपराधी सूर्यप्रताप सिंह उर्फ निशांत सिंह के विरुद्ध महेशखूंट, गोगरी , चौथम सहित अन्य थाना में कुल 25 केस दर्ज हुए हैं. कुख्यात इनामी बदमाश सूर्यप्रताप सिंह के विरुद्ध महेशखूंट थाना में कांड संख्या 92/16, कांड संख्या 117/16 , कांड संख्या 113/17, कांड संख्या 116/17, कांड संख्या 142/19, कांड संख्या 151/19, महेशखूंट थाना कांड संख्या 21/20, कांड संख्या 89/21, कांड संख्या 111/21, कांड संख्या 145/21, थाना कांड संख्या 145/21, कांड संख्या 129/21, कांड संख्या 278/22, कांड संख्या 286/22, थाना कांड संख्या 219/23, थाना कांड संख्या 276/23, थाना कांड संख्या 264/23, कांड संख्या 232/23, कांड संख्या 233/23 , कांड संख्या 10/26, कांड संख्या 21/26, गोगरी कांड संख्या 21/26, चौथम थाना कांड संख्या 10/21, थाना कांड संख्या 340/22 आदि प्राथमिकी दर्ज है. छापेमारी में डीआईयू टीम, थानाध्यक्ष महेशखूंट मिथिलेश कुमार, एसआई प्रमोद कुमार, एसटीएफ सहित पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >