ट्रेन से गिरकर मधेपुरा का युवक जख्मी

ट्रेन से गिरकर मधेपुरा का युवक जख्मी

खगड़िया. मानसी-खगड़िया स्टेशन के बीच कोशी कॉलेज के समीप ट्रेन से गिर जाने के कारण युवक जख्मी हो गया. जख्मी युवक को बलुआही निवासी शत्रुध्न कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना की जानकारी आरपीएफ को दी गयी. आरपीएफ के अधिकारी व जवान सदर अस्पताल पहुंचकर शत्रुध्न कुमार से जानकारी लिया. शत्रुध्न ने बताया कि पोल संख्या 122/14 के समीप ट्रेन से युवक गिर गया था. सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने बताया कि जख्मी युवक ने अपना नाम दिलीप राम बताया है. दिलीप का घर मधेपुरा जिले के चितनटुआ गांव है. गंभीर रूप से जख्मी दिलीप का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >