स्थापना दिवस के महारैली की तैयारी को लेकर लाेजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

बैठक की अध्यक्षता मानसी प्रखंड अध्यक्ष आकाश पासवान ने किया

मानसी. आगामी 28 नवंबर को आयोजित स्थापना दिवस के महारैली की तैयारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को लोजपा रामविलास से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मानसी प्रखंड अध्यक्ष आकाश पासवान ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ने भाग लिया. बैठक में भाग ले रहे जिलाध्यक्ष यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस को लेकर गांधी मैदान पटना चलने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित महारैली को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान संबोधित करेंगे. मौके पर नगर अध्यक्ष विवेक कुमार, लोजपा जिला प्रवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >