कवि सम्मेलन अनुगूंज 2026 में साहित्यकार डॉ कामाख्या चरण मिश्र हुए सम्मानित

डॉ मिश्र की मां कविता की पंक्तियां सुनते ही सभागार तालियों से गूंज उठा

परबत्ता. बांका के बौंसी में पौराणिक व दिव्य मंदरांचल पर्वत की तराई में पहली बार विराट कवि सम्मेलन सह समारोह अनुगूंज 2026 का भव्य आयोजन किया गया. परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के दरियापुर भेलवा पंचायत के नयागांव निवासी बहुचर्चित कवि व साहित्यकार डॉ कामाख्या चरण मिश्र को साहित्य शिरोमणि, महाकवि जानकी वल्लभ शास्त्री स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया. डॉ मिश्र की मां कविता की पंक्तियां सुनते ही सभागार तालियों से गूंज उठा. कार्यक्रम में हिन्दी साहित्य सम्मेलन बांका के संरक्षक दादा शंकर दास, कवि-गीतकार सुजीत, उत्तम लयकार सहित अनेक कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया. उद्घोषक विश्वास की मधुर व लयात्मक प्रस्तुति ने समारोह को और यादगार बना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >