जमीन कारोबारी को गोली मारने के लिए पांच लाख रुपये में हुई थी डीलखगड़िया. मॉर्निंग वाक के दौरान आरओबी पर जमीन कारोबारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था. जख्मी जमीन कारोबारी का इलाज चल रहा है. जमीन कारोबारी को गोली मारने के मामले में चित्रगुप्त नगर पुलिस ने सन्हौली के एक लाइनर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लाइनर से पूछताछ की जा रही है. चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने बताया कि जमीन कारोबारी के गोली मारने के मामले में लाइनर की भूमिका निभाने वाला सन्हौली निवासी बबलू सिंह के पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ आकाश राज को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि प्रियांशु ने ही लाइनर की भूमिका निभाया था. इससे पहले पुलिस ने मुख्य शूटर व दो लाइनर को गिरफ्तार किया था. मालूम हो कि बीते 13 अगस्त की सुबह आरओबी पर मॉर्निंग वाक के दौरान सन्हौली निवासी नीरज चौधरी उर्फ बुलबुल को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था. घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया था. उसके बाद पुलिस टीम ने तीन अभियुक्तों को एक कट्टा, दो कारतूस व एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया था.
चार नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई गयी थी प्राथमिकी
एसपी राकेश कुमार ने बताया कि आरओबी पर युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था. जख्मी के भाई रौशन कुमार ने चार नामजद व तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. जिसमें कारेलाल यादव पिता मुसो यादव साकिन रांको थाना मुफ्फसिल, अमित कुमार उर्फ गुड्डू सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, अभिजीत सिन्हा उर्फ सोनू तीनों पिता स्व. अवधेश प्रसाद सिन्हा साकिन आदर्श नगर सन्हौली थाना चित्रगुप्त नगर एवं अन्य 03 अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 86/25 दर्ज किया गया था. घटना के बाद पुलिस ने नामजद आरोपित अमित कुमार उर्फ गुड्डू सिन्हा, अभिजीत सिन्हा उर्फ सोनू पिता अवधेश प्रसाद सिन्हा आदर्श नगर सन्हौली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.जमीन कारोबारी को गोली मारने के लिए परबत्ता के शूटर को किया गया था हायर
एसपी ने बताया कि जमीन कारोबारी बुलबुल चौधरी को गोली मारने के लिए परबत्ता के शूटर को हायर किया गया था. अनुसंधान के कम में इस कांड के अज्ञात अभियुक्त मिथुन कुमार पिता डोरे मुन्नी साकिन अगुवानी बस स्टैंड थाना परबत्ता को गोली मारने के लिए हायर किया गया था. गिरफ्तार मिथुन कुमार मुख्य शूटर था. शूटर मिथुन ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया था कि घटना में अन्य दो अज्ञात अपराधकर्मी सिन्टू कुमार एवं पिन्टू कुमार दोनों पिता हरेराम चौधरी साकिन अमनी थाना मानसी शामिल था. मिथुन कुमार मुख्य शूटर था. जबकि अमनी निवासी सिन्टू व पिन्टू लाइनर का काम किया था. तीसरा लाइनर सन्हौली निवासी प्रियांशु उर्फ आकाश राज को गिरफ्तार कर लिया गया.लाइनर ने घटना से एक दिन पहले किया था रैकी
बताया कि अमनी निवासी सिन्टू व पिन्टू रुपये के लालच में लाइनर का काम किया था. एक ही बाइक पर सवार होकर दोनों भाई ने शूटर को गोली मारने के लिए लाइनर का काम किया था. लाइनर सिन्टू व पिन्टू ने घटना के अंजाम देने से एक दिन पहले रैकी किया था. फिर दूसरे दिन सुबह 6.40 बजे दो शूटर एक बाइक पर सवार होकर जमीन कारोबारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया था. मुख्य शूटर मिथुन कुमार शामिल था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
