जनता दरबार में भूमि विवाद मामले की हुई सुनवाई

सीओ ने पर्चा धारी को पड़ोस के रैयती जमीन को दो दिनों के अंदर अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय के आईटी सभागार में शनिवार को भूमि विवाद के निबटारा को लेकर साप्ताहिकी जनता दरबार का आयोजन किया गया. उक्त जनता दरबार में करीब एक दर्जन नये मामले आए जबकि लंबित करीब दो दर्जन से अधिक मामले की सुनवाई के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई की गई. वही सुनवाई कर करीब आधे दर्जन मामले का निबटारा किया गया. जनता दरबार में सुनवाई कर मामले को गंभीरता से लेते सीओ अमित कुमार एवं थानाध्यक्ष अजीत कुमार महिनाथ नगर गांव में भूमि विवाद से जुड़े एक मामले का स्थलीय जांच किया. इस दौरान सीओ ने पर्चा धारी को पड़ोस के रैयती जमीन को दो दिनों के अंदर अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया. इस दौरान पीड़ित रैयत सुरेश शर्मा ने बताया कि सरकारी अमीन से वासडीह जमीन का कई बार पैमाइश करवाने के बाद भी आरोपित पर्चा धारी राम प्रसाद मंडल एवं भगवान मंडल पैमाइश रिपोर्ट की अनदेखी कर परेशान कर रहे हैं. उक्त मामले में गत 8 जनवरी को डीसीएलआर गोगरी ने भी उक्त पर्चाधारी को कड़ी चेतावनी देते हुए अतिक्रमित जमीन को अविलंब खाली करने का निर्देश दिया था. बावजूद इसका अनुपालन करने में आरोपित पर्चा धारी आनाकानी कर विधि व्यवस्था की संकट उत्पन्न कर रहा है. वही सीओ अमित कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर आरोपी पर्चा धारी को हिदायत दी कि वरीय अधिकारी के निर्देश का पालन नहीं होने पर पर्चा को रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी. वही सीओ के चेतावनी पर उक्त पर्चा धारी ने रैयत के अतिक्रमित जमीन को खाली कर देने का भरोसा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >