आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भिखारी घाट में जमीन उपलब्ध

आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भिखारी घाट में जमीन उपलब्ध

अलौली. प्रखंड क्षेत्र के भिखारी घाट पंचायत के वार्ड संख्या 10 में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की मांग की है. सामाजिक कार्यकर्ता विपिन कुमार ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को आवेदन देकर कहा कि पंचायत के वार्ड संख्या 10 में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध है. इसको लेकर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां शिकायत दर्ज किया गया था. जिसमें कहा कि भिखारी घाट मौजा थाना नंबर 215, खाता 218, खेसरा 1301 रखवा लगभग एक बीघा से अधिक जमीन है. जो गैरमजरूआ है. उक्त जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जा सकता है. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा पत्रांक 185 दिनांक 31 मई को अंचल अधिकारी अलौली को पत्र भेज कर अनापत्ति प्रमाण पत्र कि मांग की. जो अंचल अधिकारी द्वारा अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >