पांचवें मंजिल से गिरकर दिल्ली में मजदूर की मौत, माड़र गांव शव पहुंचते ही मचा कोहराम

घटना के बाद से ही मृतक के कोहराम मच गया

खगड़िया. सदर प्रखंड के माड़र उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी कपलेश्वर शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार की दिल्ली में मजदूरी करने के दौरान पांचवें मंजिल से गिरकर मौत हो गई. घटना बीते 21 अक्टूबर की बतायी जा रही है. शनिवार को माड़र गांव शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. बताया जाता है कि चंदन पांचवें मंजिल पर काम कर रहा था. इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय मजदूरों द्वारा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी युवक की मौत हो गई. इधर, घटना के बाद से ही मृतक के कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >