सोनपुरी ईदमादी में सखी वार्ता आयोजित, किशोरियों को बाल विवाह रोकथाम और अधिकारों की दी गई जानकारी

सोनपुरी ईदमादी में आयोजित सखी वार्ता कार्यक्रम में किशोरियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया. शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और महिला सुरक्षा पर जोर दिया गया.

Child Marriage: बेलदौर प्रखंड के मध्य विद्यालय सोनपुरी ईदमादी परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को बाल विवाह रोकथाम, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था.

बाल विवाह रोकथाम और कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी

सखी वार्ता के दौरान बाल विवाह के दुष्प्रभाव और उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई. किशोरियों को बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है.

शिक्षा और सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में कहा गया कि जब लड़कियां शिक्षित होती हैं तो आने वाली पीढ़ी भी सशक्त बनती है. किशोरियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान के उद्देश्य पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई. साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और इमरजेंसी सेवा 112 के बारे में विस्तार से बताया गया. किशोरियों को जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया.

एमएचएम किट और स्कूल बैग का किया गया वितरण

Child Marriage: सत्र के दौरान एमएचएम (मेनस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट) किट के उपयोग की जानकारी दी गई. इसके साथ ही उपस्थित बच्चों के बीच स्कूल बैग का भी वितरण किया गया.कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ प्रीति कुमारी, प्रभारी केंद्र प्रशासक अनु कुमारी, आंगनबाड़ी केंद्र की एलएस, सेविका सहित करीब 100 किशोरियां उपस्थित थीं.

ALSO READ: पटना: काम दिलाने का झांसा देकर राजस्थान में महिला और दो बेटियों को बेचा, गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajkishore singh

Published by: Pintu Pranav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >