खगड़िया में पुलिस की बड़ी सफलता, 24 घंटे में चार अपहृत और गुमशुदा लोगों को सकुशल किया बरामद

Khagaria News: खगड़िया पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 24 घंटे के भीतर चार अपहृत और गुमशुदा लोगों को सकुशल बरामद किया है। एसपी ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Khagaria News: खगड़िया पुलिस ने अपहृत और गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक भानू प्रताप सिंह के निर्देश पर पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार अपहृत एवं गुमशुदा लोगों को सकुशल बरामद किया गया. बरामद किए गए सभी लोगों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विशेष अभियान के तहत चार लोगों की सकुशल बरामदगी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में अपहृत बच्चों, महिलाओं और अन्य गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने समन्वित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को सुरक्षित बरामद किया.

इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, बेलदौर थाना कांड संख्या 300/25 में एक अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित बरामद किया गया है. वहीं अलौली थाना कांड संख्या 272/26 में दर्ज मामले की अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया.

इसके अलावा गोगरी थाना कांड संख्या 81/21 में दर्ज मामले की अपहृता को भी पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया. वहीं नगर थाना पुलिस ने सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना कांड संख्या 114/26 से संबंधित एक अपहृता को बरामद कर बैजनाथपुर थाना पुलिस को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए सौंप दिया.

एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पुलिस अधीक्षक भानू प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में अपहृत और गुमशुदा लोगों की बरामदगी को लेकर विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. सभी थाना प्रभारियों को ऐसे मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने और पीड़ितों की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी व्यक्ति के गुमशुदा होने या अपहरण की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना को जानकारी दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >