खगड़िया: बूढ़ी गंडक में स्नान के दौरान एक हीं घर की दो बच्ची की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम, दोनों ममेरी और फुफेरी बहन…

Khagaria News: खगड़िया जिला के गंगौर थाना स्थित तेतरबाद पंचायत के तिरासी बूढ़ी गंडक घाट पर स्नान के दौरान दो बच्ची की डूबकर मौत हो गई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

Khagaria News: खगड़िया जिला के गंगौर थाना स्थित तेतरबाद पंचायत के तिरासी बूढ़ी गंडक घाट पर स्नान के दौरान दो बच्ची की डूबकर मौत हो गई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है.

तेतराबाद पंचायत के महुआ टोला लक्ष्मीपुर निवासी वीरेंद्र यादव के 9 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी और मानसी थाना क्षेत्र के चुकती गांव के गिरिज कुमार के 7 वर्षीय पुत्री पोली कुमारी की बूढ़ी गंडक में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई.

दोनों बच्ची रिश्ते में लगती है बहन, सहेलियों के साथ गई थी नहाने

बता दें कि सोमवार की सुबह पोली कुमारी और साक्षी कुमारी अन्य सहेलियों के साथ तिरासी बूढ़ी गंडक घाट पर स्नान करने गई थी. इसी दौरान साक्षी और पोली कुमारी गहरे पानी में चली गई. नदी में स्नान कर रहे अन्य बच्चों द्वारा शोरगुल मचाया गया तब तक साक्षी और पोली कुमारी नदी में लापता हो गई.

ग्रामीणों द्वारा दोनों बच्ची की नदी से बाहर निकलकर स्थानीय अपस्ताल में ले जाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों बच्ची को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि साक्षी और पोली रिश्ते में ममेरी और फुफेरी बहन लगती है. पोली कुमारी दो वर्ष से महुआ टोला में नाना के यहां रहकर पढ़ाई करती थी.

ये भी पढ़ें: मधुबनी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच, प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला…

स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की

स्थानीय लोगों के मुताबिक तिरासी घाट पर बीते 3 वर्ष में आधे दर्जन लोगों कि स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो चुकी है. घटना के बाद से ही मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है. मृतक की मां पुत्री का शव देखकर बार बार बेहोश हो रही थी.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है. इधर, गंगौर थानाध्यक्ष ने दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले से इजराइल में मौत का तांडव, Israel ने दी कड़ी चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >