खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट
Khagaria News: मुहर्रम पर्व की 9वीं के अवसर पर गुरुवार को मोरकाही थाना क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया. शहीद प्रभु नारायण पार्क, माड़र से निकले ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा शामिल हुए. इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.
विभिन्न अखाड़ों के ताजिया जुलूस में उमड़ी भीड़
मुहर्रम की 9वीं पर शहीद प्रभु नारायण पार्क, माड़र से विभिन्न अखाड़ों के ताजिया जुलूस निकले. जुलूस में सबलपुर, माड़र दक्षिणी के पूर्वी टोला, पश्चिमी टोला, रसौंक, नवटोलिया समेत अन्य अखाड़ों के सदस्य शामिल हुए. पारंपरिक परिधानों में शामिल युवाओं और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पर्व में भाग लिया.
लाठी-डंडे के करतबों ने बांधा समां
ताजिया जुलूस के दौरान युवाओं ने लाठी, डंडा और अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ आकर्षक करतबों का प्रदर्शन किया. करतबबाजों ने अपने कौशल का ऐसा प्रदर्शन किया कि रास्ते के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुट गई. युवाओं के हैरतअंगेज प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
भाईचारे और सौहार्द का दिखा संदेश
मुहर्रम के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला. जुलूस निर्धारित मार्गों से अनुशासित तरीके से गुजरा. स्थानीय लोगों ने भी पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी एकता का संदेश दिया.
यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद
मुहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. मोरकाही थाना पुलिस के साथ महिला और पुरुष पुलिस बल को विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया था. पुलिस पदाधिकारी लगातार जुलूस की निगरानी करते रहे, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.
यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा
