क्रिकेट स्टिक से 12 वर्षीय बच्चे की हत्या मामले में मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

Khagaria news: मृतक के पिता धर्मेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि पिटाई के बाद आरोपी पक्ष ने घायल बच्चे को करीब दो से तीन घंटे तक अपने घर में बंद रखा और किसी को सूचना देने पर धमकी दी. बाद में बच्चा किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद उसे इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

Khagaria news: खगड़िया से प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट:

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र स्थित ज्वालापुर गांव में क्रिकेट स्टिक से पीट-पीटकर 12 वर्षीय बच्चे की हत्या मामले में मुख्य आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. आरोपी श्रीशांत कुमार ने पुलिस दबाव बढ़ने के बाद खगड़िया कोर्ट में सरेंडर किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

मृतक की पहचान ज्वालापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार के 12 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई थी. घटना 28 जनवरी 2026 की बताई जा रही है. परिजनों के अनुसार आदर्श गांव के पास बच्चों का क्रिकेट मैच देख रहा था, तभी ज्वालापुर निवासी मुकेश सिंह के पुत्र श्रीशांत कुमार ने क्रिकेट स्टिक से उसके पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के बाद बच्चा मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा.

मृतक के पिता धर्मेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि पिटाई के बाद आरोपी पक्ष ने घायल बच्चे को करीब दो से तीन घंटे तक अपने घर में बंद रखा और किसी को सूचना देने पर धमकी दी. बाद में बच्चा किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद उसे इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

परिजनों ने इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का आरोप लगाया है. मृतक के पिता के अनुसार वर्ष 2022 में आरोपी पक्ष की एक पारिवारिक घटना को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद से आरोपी परिवार दुश्मनी रखे हुए था.

घटना के बाद अलौली थाना में कांड संख्या 43/26 दर्ज किया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार शर्मा को सौंपी गई है.

पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच मुख्य आरोपी श्रीशांत Kumar ने 20 मई 2026 को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) खगड़िया की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. फिलहाल पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >