खगड़िया मंडी में मक्का और सरसों के भाव मजबूत, दालों की कीमतें ऊंचे स्तर पर स्थिर, जानिए आज का रेट

खगड़िया कृषि मंडी में मक्का और सरसों के भावों में मजबूती देखी गई, जबकि दालों की कीमतें स्थिर रहीं. बाहरी जिलों और राज्यों से व्यापारियों की बढ़ती रुचि किसानों के लिए अच्छी खबर है. जानें आज के विस्तृत मंडी भाव.

Khagaria Mandi Bhav: खगड़िया कृषि मंडी में गुरुवार को किसानों और व्यापारियों की अच्छी आवाजाही रही. मौसम साफ रहने से कृषि उत्पादों की आवक सामान्य से बेहतर रही. मंडी के कारोबारियों के अनुसार बिहार के अन्य जिलों के अलावा नेपाल और पश्चिम बंगाल से भी व्यापारी मक्का और सरसों की खरीद में रुचि दिखा रहे हैं. इससे इन दोनों जिंसों के भाव मजबूत बने हुए हैं, जबकि दालों की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली.

मक्का और सरसों की मांग बनी मजबूत

मंडी के व्यापारियों ने बताया कि मक्का की मांग लगातार बढ़ रही है. ओपन बिडिंग सिस्टम के कारण किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है. गुरुवार को मक्का का अधिकतम भाव 2190 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया. वहीं सरसों की मांग भी मजबूत बनी हुई है, जिससे तिलहन बाजार में तेजी का माहौल है.

दालों के भाव ऊंचे, खरीदारों पर असर

दालों की कीमतों में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई. मसूर, मूंग, अरहर और चना दाल के भाव ऊंचे स्तर पर स्थिर बने रहे. व्यापारियों का कहना है कि ऊंची कीमतों का असर खुदरा बाजार पर भी पड़ रहा है और उपभोक्ताओं को दालें महंगी खरीदनी पड़ रही हैं.

जानिए आज का मंडी भाव

गुरुवार को मक्का 1930 से 2120 रुपये प्रति क्विंटल तथा अधिकतम बोली 2190 रुपये प्रति क्विंटल रही. गेहूं 2610 से 2650 रुपये, चावल मंसूरी 3200 से 3300 रुपये, अरवा मोटा चावल 3050 से 3200 रुपये और बासमती चावल 8000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका.

दालों में मसूर 6850 से 7800 रुपये, मूंग दाल 9600 से 9650 रुपये, अरहर दाल 10630 से 14500 रुपये तथा चना दाल 7520 से 9060 रुपये प्रति क्विंटल रही. आलू 1150 से 1400 रुपये और प्याज 1700 से 1850 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिके.

किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद

मंडी समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि पारदर्शी ओपन बिडिंग व्यवस्था से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है. यदि बाहरी राज्यों के व्यापारियों की मांग इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में मक्का और तिलहन के भाव में और मजबूती देखने को मिल सकती है.

Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल

Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >