पिपरा में कावरियों का किया गया भव्य स्वागत

प्रखंड के पिपरा में गुरुवार को अगुवानी घाट से जल भरकर जा रहे कावरियों का पिपरा में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया गया

चौथम. प्रखंड के पिपरा में गुरुवार को अगुवानी घाट से जल भरकर जा रहे कावरियों का पिपरा में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया गया. बताया जाता है की सहरसा जिला के गोलमा पतरघट गांव के सैकड़ो कांवरियां 108 फीट का कांवर लेकर अगुवानी से जल भरकर सिंघेश्वर स्थान के लिए प्रस्थान किया. गोलमा निवासी शम्भू सिंह, शम्भू सदा, हिरा यादव, चुन्नू गुप्ता ने बताया की हम सभी सैकड़ों ग्रामीण बुधवार को अगुवानी से जल भरकर सिंघेश्वर स्थान में जल चढ़ाने को लेकर चलें हैं. जहां आज दोपहर का विश्राम पिपरा स्थित ब्रह्मा इंटर विद्यालय पिपरा के प्रांगण में किया. पिपरा के ग्रामीण, पंसस गोविन्द कुमार, सन्नी गुप्ता, नरेश कुमार, पप्पू गुप्ता, गुलशन कुमार सहित ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. जिसके बाद कांवर यात्रा पिपरा से आगे बढ़ी. उन्होंने बताया की आज का रात्रि विश्राम कार्तिक स्थान कैथी में किया जाना है. वहीं 108 फीट का कांवर के साथ सैकड़ो कावरियों के स्वागत के लिए लोग जगह जगह तैयार दिखे. कॉवर यात्रा में रामजी भगत, जीतन भगत, सिंटू पंडित, प्रमिला देवी, राजेश कुमार, मनोज मिस्त्री, मिथलेश कुमार, सोनू कुमार, रीता देवी, ललिता देवी, सालिता देवी, सीमा देवी, कंचन देवी सहित सैकड़ों कांवरिया शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >