बलुआही में डॉक्टर यादव के घर से कट्टा ,बंदूक व 23 कारतूस बरामद

बलुआही में डॉक्टर यादव के घर से कट्टा ,बंदूक व 23 कारतूस बरामद

प्रतिनिधि, खगड़िया

पुलिस ने बलुआही स्थित डॉक्टर यादव के घर से एक दो नाली बंदुक, एक कट्टा व 23 कारतूस बरामद किया है. नगर थाना के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अनुपेश नारायण ने बताया कि अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. बलुआही में दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी के घटना की सूचना मिली थी. त्वरित कार्रवाई की गयी. बलुआही निवासी डॉक्टर यादव पिता स्व भगती यादव वार्ड संख्या-31, के घर छापेमारी की. इस दौरान डॉक्टर यादव के घर से एक दो नाली बंदुक, एक कट्टा व 23 कारतूस बरामद किया गया. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में कांड दर्ज कर सभी पहलुओं पर अग्रत्तर अनुसंधान की जा रही है. नगर थाना में कांड संख्या -524/24 दर्ज किया गया है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अनुपेश नारायण, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार ठाकुर. पुलिस अवर निरीक्षक तनवीर अहमद खां, पुलिस अवर निरीक्षक रोबिन कुमार दास, पुलिस अवर निरीक्षक सीमा कुमारी शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >