खगड़िया. कलश शोभा यात्रा के साथ शोभनी में सरस्वती प्रतिमा का बूढ़ी गंडक में विसर्जन किया गया. सदर प्रखंड क्षेत्र के शिशु ज्ञान मंदिर शोभनी मां सरस्वती के विसर्जन में 151 कुमारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकल गयी. यह कलश यात्रा शोभनी, जलकौड़ा, चांदपुर के रास्ते बूढ़ी गंडक के तेज जल धारा में प्रवाहित किया गया. मौके पर अरविंद कुमार सिंह, प्राचार्य रामचंद्र सिंह, शिक्षक बसंत कुमार, संतोष, सुनील, करण, कैफि, गोपाल कुमार सिंह, जय जयराम, अभिमन्यु, नीतू कुमारी, जहांगिरा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि ताहिर हुसैन विनोद सिंह, उपेंद्र मंडल, गौतम मंडल, सुधीर यादव, अंजली भारती, चरित्र साह, दिलीप सिंह, कृष्ण कुमार, सिकंदर मालाकार सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
