माधवपुर गांव में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

माधवपुर गांव में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात में नवनिर्मित पार्वती मंदिर में माता पार्वती की प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी. बनारस से पहुंचे पंडित शुभम ने पूजन पाठ कर कलश को स्थापित करवाया. मालूम हो कि पांच दिवसीय पूजा पाठ कार्यक्रम होगा. सात जुलाई को नवनिर्मित मंदिर में माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित कर दो दिवसीय रामधुन कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव में भक्ति का माहौल बना हुआ है. मौके पर मुख्य आचार्य पूर्व जिला परिषद सदस्य आखिल राय, सामाजिक कार्यकर्ता लाल रतन सिंह, रणवीर सिंह मुन्ना सिंह, वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह ,मंचन सिंह , वंशीधर सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >