रामधुनी महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

रामधुनी महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

परबत्ता. नगर पंचायत परबत्ता क्षेत्र अंतर्गत रहीमपुर मोड़ में आयोजित रामधुनी महायज्ञ के पावन अवसर पर शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा की शुरुआत पवित्र अगुवानी गंगा घाट से हुई. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल एवं कलश लेकर पैदल यात्रा करते हुए महायज्ञ स्थल तक पहुंचे. पूरे मार्ग में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा. इस कार्यक्रम में परबत्ता विधायक आदरणीय बाबूलाल शौर्य सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत परबत्ता के चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह द्वारा किया गया. कलश शोभायात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों ने महायज्ञ के आयोजन को सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को मजबूत करने वाला बताया. उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. रामधुनी महायज्ञ को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >