निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

इस दौरान पंडितों के मंत्रोउच्चारण कराया गया. कलश शोभा यात्रा में दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार, नया बाजार,झिकटिया, रामचंद्रपुर, दुर्गा स्थान, काजीचक सहित होते भगवान की प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभा का भ्रमण कराया गया. कलश शोभा यात्रा सुल्तानगंज से श्रद्धालुओं ने जल भरकर मंदिर में रखा. इस दौरान पंडितों के मंत्रोउच्चारण कराया गया. कलश शोभा यात्रा में दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस दौरान श्रद्धालु भक्तिगीतों पर झुमते हुए गए. बनारस से आए पंडितों द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्राण प्रतिष्ठा एवं देवी देवता के प्रतिमा स्थापित किया गया. मौक पर अशोक कुमार सिंह, युवा राजद के जिला अध्यक्ष उदय यादव, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार सुमन, पूर्व जिला पार्षद राज किशोर यादव, सरपंच प्रतिनिधि राकेश यादव, शंकर पोद्दार, मुखिया प्रतिनिधि शंभू चौरसिया, चंदन कश्यप सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >